वनों की बेतहाशा कटाई और उत्खनन के कारण लगातार आ रहे इंसानी आबादी में | Bear was seen roaming in the village of Marwahi range, car rider made video

Share this

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)एक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में भालू लगातार रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। मरवाही रेंज के दानीकुंडी गांव में बुधवार देर रात भालू को बाजार वाले इलाके में घूमते और दौड़ते हुए देखा गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भालू लैंड के नाम से मशहूर मरवाही वनमंडल अब उनके लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा है। जंगल में चल रहे बेतहाशा उत्खनन और कटाई के चलते भालू अब गांवों में इंसानी आबादी के बीच पहुंच रहे हैं, जिसका खामियाजा लोगों और भालुओं दोनों को उठाना पड़ रहा है। कभी भालू इंसान पर हमला कर रहा है, तो कभी अपने बचाव में इंसान भालुओं को मार रहा है। इससे पहले बचरवा गांव में 2 भालुओं ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया था, जबकि 3 दिनों पहले सचराटोला में भालुओं के जोड़े ने 3 छात्रों को घायल किया था। तीनों छात्रों की जान बहुत मुश्किल से बची थी। भालुओं ने उनके सिर, पीठ और हाथ के मांस को नोंच लिया था।

भालू गांवों में पहुंच रहे।

भालू गांवों में पहुंच रहे।

इसके अलावा मरवाही के ही नरौर गांव में लगातार 7 दिनों तक यज्ञशाला में भालू पहुंचता रहा। वहां वो प्रसाद खाकर वापस जंगल में लौट जाता था। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बेहद शांत माने जाने वाले प्राणी को जंगल में ही भोजन-पानी नहीं मिल पा रहा है, इसलिए वो इसकी तलाश में भटकते हुए गांवों का रुख कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद भी अधिकारी लगातार हो रहे उत्खनन या वनों की अवैध कटाई को रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि कभी भालू तो कभी हाथी लोगों को मार डाल रहे हैं।

READ MORE  स्कूल के बच्चों ने चित्रों में उकेरी सपनों की दुनिया | School children engrave dream world in pictures

खबरें और भी हैं…