दुर्ग से विशाखापटनम, 15 से चलेगी वंदे भारत, इन स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज

Share this

दुर्ग से विशाखापटनम, 15 से चलेगी वंदे भारत, इन स्टेशन पर रहेगा स्टॉपेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 15 सितंबर से दुर्ग से विशाखापटनम (Durg to Visakhapatnam) के लिए दौड़ेगी। रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिसंबर 2022 से बिलासपुर से नागपुर के बीच शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चल रही है। डीआरएम संजीव कुमार ने पिछले दिनों दुर्ग से विशाखापटनम वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन की दृष्टि से दुर्ग स्टेशन में बुनियादी तकनीकी व्यवस्था का मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए थे।

 

रायपुर के बजाए दुर्ग से चलाने का फैसला

० रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन का रैक 10 या 11 को दुर्ग स्टेशन पहुंच सकता है।

० वंदे भारत ट्रेन चेयर कार होगी, स्लीपर नहीं। लोको पायलट, टीटीई, कोच अटेंडर रिजर्व किए जा रहे हैं।

० रायपुर से विशाखापटनम की दूरी 300 किलोमीटर है, जो इसके जरिए केवल 5 घंटे में पूरी होगी।

० नई वंदेभारत ट्रेन रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी। यह फैसला इसलिए हुआ है, क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है।

 

इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगड़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापटनम पहुंचेगी। हालांकि स्टापेज किन-किन स्टेशनों पर और किराया क्या होगा, इसकी अधिकृत जानकारी फिलहाल रेलवे की ओर से जारी नहीं की गई है।

Share this
READ MORE  चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लए सभी अस्पतालों में होगी पुलिस चौकी की स्थापना