सुपेला भिलाई में सर्कस मैदान के पास मिला डेंगू का मरीज 

Share this

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण गंगोत्री सुपेला में सर्कस मैदान के पास रहवासी युवक डेंगू से पीड़ित है। युवक पिछले 5 दिनों से बीएम शाह अस्पताल में भर्ती है। भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग टीम ने एहतियातन पूरे मोहल्ले में कूलर एवं पानी जमाव वाले स्थानों की जांच कर सफाई कराई। साथ ही टेमीफास और मैलाथियान का छिड़काव किया है। टीम के लोगों ने बताया कि पास ही एक मिक्सचर मशीन में लार्वा मिले जिन्हें नष्ट किया गया है।

Share this
READ MORE  धान की फसल सूख रही, सिंचाई के लिए नहर से पानी देने की मांग, जनदर्शन में आवेदन