फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन के 110 पदों पर भर्ती के लिए  दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प 26 को

Share this

फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन के 110 पदों पर भर्ती के लिए

दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प 26 को

 

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 26 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजक दिनेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के लिए 5 पद और इलेक्ट्रिशियन के लिए 5 पद और टेक्नोटास्क ब्यूजीनस साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के लिए 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन) एवं आयु सीमा 22 से 28 वर्ष तक और बारहवी/स्नातक (कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट) एवं आयु 18 प्लस है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Share this
READ MORE  मस्तूरी में भीषण आग: एक बंद मकान से फैली लपटों ने 9 घरों को लिया चपेट में