नंबर प्लेट बदल लगातार तीन दिन भिलाई को लूट दुर्ग निकल जाने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

Share this

♦ चैन स्नेचिंग, गिरवी रख रूपये लेता रहा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 20 जनवरी। दुर्ग जिले मे लगातार हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा चैन स्नैचर को पकड़ने एवं लूट की संपत्ति की बरामदगी करने हेतु कडे़ निर्देश के परिपालन में एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी निखिल राखेचा, टीआई सुपेला दुर्गेश शर्मा, राजेश साहू चौकी प्रभारी स्मृति नगर, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है जो बाईक की नंबर प्लेट बदल बदल कर लूट और चैन स्नेचिंग की घटनाएं करता रहा है। कल इसने जब कृति चंद्राकर अपनी माँ के साथ अपने स्कूटी में सुपेला से नेहरू नगर आ रही थी तभी फलकनुमा मस्जिद तालाब कोहका के पास पहुंचने पर बाईक सवार यही आरोपी कृति की माँ के गले से सोने की चैन लूट कर निकल भागा था। पुलिस ने सभी तरफ घेराबंदी लगाकर आरोपी की तलाश की।‌जनसहयोग से पुलिस ने आरोपी जीत सिंह उर्फ जीतू को गुरुद्वारा रोड से पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 17 जनवरी को भिलाई में महाराणा प्रताप चौक के पास एक्टिवा मोटरसायकल में पीछे सवार महिला के गले से सोने की चैन लूटी थी। 18 जनवरी को आकाश गंगा भिलाई पेट्रोप पंप के पास मोटर सायकल में पीछे बैठी महिला के गले से सोने का चैन लूटा और 19 जनवरी को फलकनुमा मस्जिद के पास कोहका पर एक्टिवा में सवार पीछे बैठी महिला के गले सोने का चैन लूट लिया। महाराणा प्रताप चौक से लूटी चैन को मणमपुरण गोल्ड फाइनेंस तथा आकाश गंगा भिलाई से लूटी चैन को मुथुट फाइनेंस कंपनी मालवीय नगर दुर्ग में इसने गिरवी रखा। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी मोटर सायकल का रजिस्ट्रेशन नंबर बदल-बदल कर चोरी को अंजाम देता था। पुलिस को संदेह है कि आरोपी इस तरह के अन्य बहुत से मामलों मे संलिप्त होगा, जिसकी गहन पूछताछ जारी है। आरोपी जीत सिंह उर्फ जीतू (37 वर्ष) निवासी तितुरडीह कैलाश नगर दुर्ग से बाईक सीजी 07 सीएच 5089 और लूट में सभी चैन बरामद कर पूछताछ जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  असामाजिक तत्वों का दुस्साहस, महिला पुलिस की कार का किया बुरा हाल, मोहन नगर पुलिस में शिकायत