गंदगी… दो ठेका समूह को नोटिस, सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी से मांगा जवाब | Dirt… Notice to two contract groups, sought answers from cleaning inspector and ward in-charge

Share this

राजनांदगांव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के ठेका वार्डों में सफाई की बुरी स्थिति पर आयुक्त ने सख्त कदम उठाया है। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने निरीक्षण के बाद दो ठेका समूहों को नोटिस जारी किया है। इन्हें दो दिन में व्यवस्था सुधारने कहा गया है। इसके अलावा सफाई दरोगा और वार्ड प्रभारी को भी नोटिस देकर लचर व्यवस्था के लिए जवाब मांगा गया है। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी वार्ड नं. 35 व वार्ड नं. 39 में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जहां सफाई को लेकर सामने आ रही शिकायत पर नाराजगी जाहिर की और इन वार्डों में सफाई ठेका का संचालन कर रही तुलसीपुर परिणीति महिला स्व सहायता समूह व भाग्य लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को अनुबंध शर्तों के अनुरूप कार्य न करने व सफाई में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने और ऐसा नहीं करने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी है। इसी तरह आयुक्त ने वार्ड नं. 31 के सफाई दरोगा व वार्ड नं. 36 के वार्ड प्रभारी को भी सफाई में लापरवाही में नोटिस जारी किया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जामुन के पेड़ से गिरा ग्रामीण, इलाज के दौरान मौत | Villager fell from Jamun tree, died during treatment