दुर्ग में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में होगा राज्योत्सव का आगाज

Share this

दुर्ग में मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में होगा राज्योत्सव का आगाज

विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाएगी आकर्षक प्रदर्शनी

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार देेंगे रंगारंग प्रस्तुति

दुर्ग, 4 नवंबर। पुरानी गंज मंडी गंजपारा दुर्ग में कल 5 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे तथा दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उक्त आयोजन में सांसद, दुर्ग शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, साजा विधायक ईश्वर साहू, पाटन विधायक भूपेश बघेल, भिलाईनगर विधायक श्री देवेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, महापौर रिसाली श्रीमती शशि सिन्हा, महापौर भिलाई चरोदा निर्मल कोसरे शामिल हैं। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों द्वारा अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिसमें सत्यदीप नृत्य दल द्वारा पंथी नृत्य, रेनू साहू द्वारा पंडवानी, रानी नंदिनी चौधरी एवं दल द्वारा कत्थक एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य तथा लीलाधर साहू एवं दल द्वारा संस्कृत लोकनाचा शामिल है। इसके आलावा गायिका किरण शर्मा भी अपनी विविध प्रस्तुति देंगी।

Share this
READ MORE  कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा