भाजपा नेता की पुलिस ने कर दी पिटाई, टीआई और दो आरक्षक संस्पेंड

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पलारी/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नगर पंचायत अध्यक्ष पलारी की पिटाई के मामले में हंगामे के बाद टीआई और दो आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, थाने के सामने सड़क पर नगर पंचायत अध्यक्ष के तेज आवाज में अपनी कार में गाना बजाने और साथियों के साथ नाचने के कारण पुलिस से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, मामला हाथापाई तक आ पहुंचा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस कर्मियों ने अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा की पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर देर रात भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। थाना छावनी में तब्दील हो गया। रात दो बजे तक भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद देर रात थाना प्रभारी सहित दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Share this
READ MORE  खेल राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम- सांसद बघेल