रेस्टोरेंट के आसपास सड़क पर बेतरकीब खड़ी गाड़ियों के चलते निगम‌ ने काटा चालान

Share this

भिलाई नगर। शिवाजी चौक नेहरू नगर से केपीएस चौक के बीच सड़क पर बेतरतीब गाड़ी खड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस मार्ग पर स्थित कैफे, वणक्कम, एवं उसके इर्द-गिर्द स्थित रेस्टोरेंट के सामने बेतरकीब गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं। जिससे आवागमन बाधित होता है। इस संबंध में शिकायत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से जनदर्शन में की गई थी। यह जानकारी मिलते ही निराकरण के लिए नगर निगम भिलाई का तोड़फोड़ दस्ता, यातायात विभाग एवं सुपेला थाने से पुलिस बल का सहयोग लेकर गाड़ियों को हटवाया गया। यहां आए दिन युवा वर्ग, पारिवारिक लोग एवं अन्य ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। जो भी लोग वहां पर आते हैं। अपनी गाड़ियां इधर-उधर खड़ी कर देते हैं। सड़क जाम हो जाता है इससे आवागमन बाधित होता है। बेतरकीब गाड़ियां खड़ी होने के कारण दुकानों से ₹2500 की चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जोन के राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शशांक सिंह, राजेश गुप्ता, इमान सिंह कन्नौजे, नंदू सिन्हा, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, निरंजन
असाटी, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, खेमलाल, गौकरण आदि उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  यूपी में बड़ा सड़क हादसा : कार ने आटो को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत सात की मौत