राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, धमतरी, रायपुर, राजनांदगांव में कार्रवाई 

Share this

राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, धमतरी, रायपुर, राजनांदगांव में कार्रवाई

० छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन पर मिल परिसर सील

रायपुर। खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में स्थित राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें आरटी. राइस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) के परिसर पर विधिक कार्यवाही की गई।आरटी राइस मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के उपरांत भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं कराया गया है। शासकीय धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। मिल परिसर में 390 क्विंटल उसना चावल एवं 1200 क्विंटल धान फ्री सेल प्रयोजन हेतु पाया गया, जो कि प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 का उल्लंघन है। मिल परिसर को सील कर धान एवं चावल को जब्त कर लिया गया है। जांच दल में तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार राजेन्द्र चन्द्राकर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिन्दु प्रधान शामिल थे।

 

इसके साथ ही जिला महासमुंद में श्रीवास्तव राइस मिल, नारायण राइस मिल, माँ लक्ष्मी राइस मिल, जिला धमतरी में आकांक्षा राइस मिल, जिला राजनांदगांव में अतुल राइस मिल में जांच टीम द्वारा दबिश दी गई है एवं नियमानुसार जांच की जा रही है।

Share this
READ MORE  मोहड़ में अवैध रेत खनन रोकने पर फायरिंग, ग्वालियर से एक और आरोपी गिरफ्तार