वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा

Share this

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा

रायगढ़, 13 जनवरी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम जिला प्रशासन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने पहुंचे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी इस दौरान साथ रहे। सोमवार को छेरछेरा का पर्व होने पर बैठक के पूर्व सभाकक्ष में यह पर्व मनाया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बांस की टोकनी में कृषि मंत्री श्री नेताम से ‘छेरछेरा, कोठी के धान ला हेर हेरा’ छेरछेरा का दान मांगा। कृषि मंत्री श्री नेताम ने अपने हाथों से धान का दान करते हुए यह पर्व मनाया। इस दौरान मंत्रियों ने रायगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  बड़ी खबर : रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन