


भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की रिमांड फिर 14 दिन बढ़ी
रायपुर। भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि पूरी होने पर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने श्री यादव को 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि “संविधान और कानून पर भरोसा है। कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा।” वहीं प्रेमप्रकाश पाण्डेय की याचिका पर कहा कि “मैं जेल में हूं, बहुत सी जानकारी नहीं मिल पाती, मेरे वकील केस देख रहें हैं। मुझे संविधान पर भरोसा है, न्याय मिलेगा।
