


भिलाई में डॉग शो 9 को
भिलाई नगर। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के लिए 9 फरवरी को छत्तीसगढ़ डॉग लवर्स संगठन द्वारा 25वां (सिल्वर जुबली) डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। इस डॉग शो में विभिन्न नस्लों के डॉग आ रहे हैं। इस शो में पुलिस प्रशिक्षित डॉग विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। पहली बार थाईलैंड से जज Mr. Ekpot Phuripanyaphinan भी आ रहे हैं। आयोजन सचिव श्री चिन्ना के अनुसार इस शो में मुख्य अतिथि रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर होंगे। इस डॉग शो में करीब 25 नस्लों के डॉग भाग लेंगे तथा देसी डॉग का भी प्रदर्शन होगा।

सभी विजेता डॉग्स को पुरस्कार दिया जाएगा। डॉग शो में मुंबई, नागपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई इत्यादि शहरों के डॉग्स प्रदर्शन करने आ रहे हैं। डॉग शो के एक दिन पूर्व सेक्टर 7 बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड भिलाई में 8 फरवरी को सुबह 10 से 12 तक संगठन द्वारा फ्री वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन डॉ.सुशोवन राय के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस अवसर पर बिल्लियों का सौंदर्य प्रदर्शन भी किया जाएगा।
