छत्तीसगढ़ में यहां हुई लीची की बंपर पैदावार, अन्य राज्यों में हो रहा एक्सपोर्ट

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में इस बार रसीली लीची का बंपर पैदावार (Litchi Production) कर किसान मालामाल हो रहे हैं। इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण लीची की फसल बहुत अच्छी हुई है। इससे किसान बहुत खुश हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब उन्हें लोन चुकाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारी भी यहां की जमीन और जलवायु को लीची की खेती के लिए अनुकूल बता रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बरसात ने बचाई जान

पत्थलगांव में इस बार मौसमी सब्जी की फसल अच्छी हुई थी। लेकिन, बरसात के कारण सब्जी खराब हो गई थी और किसानों को नुक्सान हुआ था। अब उसी बारिश के चलते लीची का उत्पादन अच्छा होने से किसानों की चिंता दूर हो गई है। सुखरापारा और आसपास के किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। किसानों का कहना है कि अधिक बरसात होने के कारण रसीली लीची की खेती अच्छी हुई है।

लीची की बंपर पैदावार

उत्पादन अच्छा होने के कारण किसान लीची को राजधानी रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर सहित झारखंड और ओडिशा भेजकर अच्छा लाभ कमा लेते हैं। फसल अच्छी होने से लागत से कई गुना मुनाफा मिल जाता है।

Share this
READ MORE  भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला कल, 5900 पदों पर होगी भर्ती