


अंबिकापुर। अंबिकापुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक एवं उसमें सवार तीन छात्राएं घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील लकड़ा (35) पत्नी अस्मतिया (28) के साथ तीन माह की बेटी को लेकर अस्पताल जा रहे थे। मार्ग में यह हादसा हो गया और तीनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सीतापुर थाने के बिशुनपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। यहां एक कार विपरीत दिशा से आकर बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस हादसे में कार चालक को भी गंभीर चोट आई है। घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
