उदयपुर में कन्हैंया की हत्या के खिलाफ आक्रोश, भाजयुमो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share this

 

दुर्ग। उदयपुर में आतंकी मानसिकता के दो लोगों द्वारा कन्हैंयालाल की गला रेतकर हत्या करने की दुर्ग में भी कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कन्हैंया की हत्या को तालिबानी कृत्य करार देते हुए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले एक मासूम व निर्दोष कन्हैयालाल, जो सिलाई कर अपना व अपने घर परिवार का भरण-पोषण करता था, उसकी धर्म विशेष के दो लोगों द्वारा निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई। यह सिर्फ हत्या नहीं एक आतंकी घटना और तालिबानी कृत्य है जिसे नफरत और दहशत फैलाने के लिए अंजाम दिया गया। नितेश साहू ने कहा कि भारत जैसे अमन प्रिय देश की शांति भंग करने का यह कृत्य अमानवीय है। एक मासूम व्यक्ति का सर कलम कर मौत के घाट उतार देने की घटना दिल दहला देने वाली है। घटना को अंजाम देने वाले वहशी दरिंदों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए, क्योंकि यह कोई आम अपराध नही बल्कि धर्म सम्प्रदाय और मजहब को बांटने के लिए किया गया प्रयास है। ऐसे अपराधियों को आम सजा नही बल्कि एक उदाहरण के रूप में कठोर दंड देने का मांग उन्होने की।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान, जिला मंत्री अमित पटेल, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, प्रचार प्रसार प्रमुख योगेश साहू, डुमेंद्र देशमुख, राहुल भट्ट, प्रशिक्षण प्रमुख नारायण दत्त तिवारी, सह कार्यालय मंत्री विपिन चावड़ा, पीआरटी प्रदेश सदस्य रितेश शर्मा, मंडल अध्य्क्ष राजा यादव, दीपक सिन्हा, ईश्वर देवांगन, कुमावत, राहुल पाटिल, कुंदन साहू, अनिकेत यादव, गोपू पटेल, शुभम साहू, आशीष पांडेय, कमल देशमुख, चंदन साहू, महेंद्र यादव, यश देवांगन, राकेश देवांगन, अमन कश्यप, प्रियांशु पंडवार, तिलक साहू, पीयुष साहू, जीतू नागरे, गोलू ठाकुर, कमल देवांगन, खिलेश देशलहरे सहित अनेक युवा उपस्थित थे।

READ MORE  सिंघोड़ा पुलिस ने ट्रक से पकड़ा 22 लाख 50 हजार कीमत का 150 किलो गांजा 
Share this