तेंदुआ 40 फीट गहरे कुएं में गिरा, वन विभाग कर रहा रेस्क्यू 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा नगर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंडरीपानी मे सुबह तेंदुआ 40 फीट गहरे कुएँ में गिर गया, जिसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर तेन्दुए को कुएँ से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इधर तेन्दुए के कुएँ मे गिरने की खबर गांव मे फ़ैलते ही लोगो की भीड़ लग गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव में शिकार के लिये पहुंचा था। तेन्दुआ गांव में मुर्गी का शिकार कर वापस जा रहा था तभी कुएं में गिर गया। फिलहाल वन विभाग की टीम घटनास्थल से ग्रामीणों को हटाकर गहरे कुएँ मे गिरे तेंदुए को बाहर निकालने सीढ़ी लगाकर छोड़ दिया है ताकि सीढ़ी के माध्यम से तेंदुआ बाहर आ सके।

Share this
READ MORE  कांग्रेस की जांच समितियां, कवर्धा हत्याकांड और जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या मामले में करेगी जांच