शराब घोटाला: लखमा के ड्राइवर समेत करीबियों के यहां EOW/ACB की कार्रवाई 

Share this

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में फिर से शराब घोटाला मामले में ACB और EOW की टीम ने छापामारे की है। सुकमा और तोंगपाल में कार्रवाई चल रही है। वहीं, सुकमा में और भी कुछ जगहों पर छापामारी जारी है।

बता दें कि, कवासी लखमा के क़रीबियों के घर छापे पड़े हैं। इतना ही नहीं कवासी लखमा के ड्राइवर बशीर के घर पर भी छापा मारा गया है। दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी कार्रवाई चल रही है। बता दें कि, राजकुमार तामो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। रायपुर और जगदलपुर में भी उनके करीबी कारोबारियों के यहां दबिश दी गई है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Share this
READ MORE  डिजिटल अरेस्ट कर 42 लाख की ठगी, मानव तस्करी केस में फंसाने की धमकी देकर रायपुर की महिला से उड़ाए पैसे