‘संपर्क, संवाद, स्नेह और समाधान, यही है सुशासन तिहार की पहचान’

Share this

नगपुरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग न्यूज। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा में आयोजित सुशासन तिहार – समाधान शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर ग्रामीणजन से सीधे संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की और धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
साथ ही कैच दी रैन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए व बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलायी

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा यह अभिनव पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य, जनता की हर समस्या का समयबद्ध समाधान करना है। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है।
श्री चंद्राकर ने कहा देश में किसी की गारंटी चलती है तो वो मोदी की गारंटी हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद हमने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन की राशि दी जा रही है। हमारा राज्य धान का कटोरा है। हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे हैं। हमारे वनवासी भाई-बहनों को तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये दिया जा रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। अभी तक 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी शुरुआत हो गयी है। हम हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बहुत गर्व की बात है कि राज्य बनने के बाद 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ में हमने आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी जैसे शीर्ष संस्थाएं स्थापित हैं।
अधिकारी कर्मचारी को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करें अपना व्यवहार नम्र रखें। जब जनता आपके बीच किसी काम को लेकर आए तो शालीनता पूर्ण व्यवहार करे। ये जनता की सरकार है जनता के द्वारा किए गए वादे के अनुरूप सरकार जनता बीच पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही है आप सभी इस कार्य को प्राथमिकता से ले और तय समय सीमा में निराकरण करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रिया साहू, जितेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू, जनपद सदस्य, सरपंचग सरोज रिगरी (नगपुरा) एसडीएम हरिवंश सिंह मिरी, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पांडेय, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं ग्रामवासीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

READ MORE  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 44 को मिला पक्का आवास
Share this