छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ रहे केस, 9 नए मरीज मिले, प्रदेश में एक्टिव केस हुए 24

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। प्रदेश में गुरुवार को रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 समेत कोरोना के 9 मरीज मिले। अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। राहत की बात ये है कि इनमें 23 होम आइसोलेशन में है। एक का इलाज आईसीयू में चल रहा है। ये मरीज पहले से दूसरी बीमारियों से ग्रसित हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तो बढ़ रहा है, लेकिन अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मरीज हल्के लक्षण वाले मिल रहे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार इस सीजन में ऐसे ही मरीज आएंगे।

मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था

पहले से जिन्हें दूसरी बीमारियां है, उनके लिए यह बीमारी खतरनाक हो सकती है। आंबेडकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि यहां पेइंग वार्ड में कोरोना मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। रेस्पिरेटरी मेडिसिन के अलावा जनरल मेडिसिन व एनस्थीसिया के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जरूरी नर्सिंग व पैरामडिकल स्टाफ भी उपलब्ध कराया गया है। ताकि मरीज आने पर बेहतर इलाज हो सके।

Share this
READ MORE  बांग्लादेश में बीएनपी की बड़ी जीत: तारिक रहमान पर जताया भरोसा