तीन घंटे हवा में रहने के बाद लंदन जा रही फ्लाइट लौटी मुंबई, यात्रियों की जान सांसत में 

Share this

मुंबई। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 241 लोगों की मौत के एक दिन बाद यानी आज एक बार फिर सैंकड़ों लोगों की जान संकट में आ गई। मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इस दौरान प्लेन 3 घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहा। इस दौरान लोग भगवान से सही सलामत रखने की प्रार्थना करते रहे।

 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मुंबई लौटना पड़ा। यह फैसला ईरान में बने तनावपूर्ण हालात के कारण लिया गया, जहां फिलहाल हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

 

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर वापस लौट रही हैं।

 

एअर इंडिया ने व्यवधान के लिए जताया खेद

 

एयर इंडिया ने बयान जारी कर अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है। एयर इंडिया ने कहा है कि वह यात्रियों के लिए आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहे हैं। एयर इंडिया ने यह भी बताया कि अगर कोई यात्री फ्लाइट कैंसिल करना या समय बदलना चाहता है, तो उसे रिफंड या नई बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

READ MORE  ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कल जिला स्तर पर करेंगे ईडी का पुतला दहन, 3 मार्च को ED दफ्तर के बाहर जंगी प्रदर्शन

इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने बंद किया हवाई क्षेत्र

बता दें कि इजरायल ने ईरान पर हमला करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया है। इस अभियान के तहत इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस्राइल के हमले के कुछ घंटों बाद ईरानी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की। वहीं, इस्राइल ने भी अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। साथ ही अपनी उत्तरी और दक्षिणी सीमाओं पर आपातकालीन तैयारी बढ़ा दी है।

Share this