विश्व रक्तदाता दिवस पर अंजोरा के एनसीसी कैडेट सहित 50 लोगों ने किया रक्तदान

Share this

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा स्थित प्रथम घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी के कैडेट ने विश्व रक्तदाता दिवस पर 13 जून को रक्तदान किया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, दुर्ग एवं जिला चिकित्सालय, दुर्ग के संयुक्त सहयोग से मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कार्यालय परिसर में ही रक्त संग्रहण किया गया। इस अवसर पर “रक्त दे आशा दे“ थीम पर यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल राहुल दुबे ने आमजनों को भी रक्तदान करने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में लगभग 35 एनसीसी कैडेट के साथ 15 आमजनों द्वारा भी रक्तदान किया गया। कार्यक्रम दुर्ग जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर के नोडल डॉ.पीके अग्रवाल, डॉ.फाल्गुनी साहू, डॉ.सूर्यकांत साहू अन्य स्टॉफ में रूपेश सार्पे, टी.एस.एंथोनी, सूरज, हिमान्शु चन्द्राकर, चन्द्रकला, अशोक मानिकपूरी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल डॉ. राहुल दुबे, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ.अमन सिंह, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी, कैप्टन राजकुमार गड़पायले, सूबेदार एनके घोष, नायब सूबेदार गगनदीप शर्मा, क्वार्टरमास्टर हरेश पाटिल, शिवदयाल साहू, पवन कुमार साहू, हवलदार महेश कुमार मीणा, हवलदार जादव बोरा, नायक विकास पाटिल, नायक श्रीहरि मुंडे, दुर्गा राजपूत एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे। इसके अलावा, शैक्षणिक छात्र-छात्रा भी इस आयोजन में शामिल हुए। अंत में सभी को प्रशंसा पत्र दिया गया।

Share this
READ MORE  डोंगरगढ़ में पहाड़ी के नीचे दिखा तेंदुआ, कॉलोनियों के पास घूमता नजर आया, दहशत में लोग