21 किलो गांजा बरामद, जगदलपुर के रास्ते पहुंचे बिलासपुर; ट्रेन पकड़ने की फिराक में पकड़ाए | Reached Bilaspur via Jagdalpur, caught trying to catch a train, recovered 21 kg of ganja

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
ट्रेन और बस बना गांजा तस्करी का जरिया। - Dainik Bhaskar

ट्रेन और बस बना गांजा तस्करी का जरिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा लेकर जा रहे नाबालिग समेत चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। जगदलपुर से बस में आए युवक बिलासपुर में ट्रेन से जाने के लिए ऑटो की तलाश में थे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मामला सिरगिट्‌टी और तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अफसरों को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के गांजा तस्करों के लिए बिलासपुर रूट सेफ जोन बन गया है। तस्कर ओडिशा से ट्रेन से आते हैं और यहां से रूट बदलकर गांजा सप्लाई करते हैं। सोमवार की सुबह सिरगिट्‌टी टीआई पौरुष पुर्रे को जानकारी मिली कि दो संदेही जगदलपुर से आने वाली बस से उतरकर ऑटो की तलाश में हैं। उनके पास रखे बैग में संदिग्ध सामान है। जानकारी मिलते ही उन्होंने पेट्रोलिंग टीम को भेजकर जांच करने के निर्देश दिए। खबर मिलते ही टीम जब पहुंची, तब एक युवक व 16 साल का लड़का बैग के साथ मिले। घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ।

यूपी का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि रामनरेश पिता देशराज (21) उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के बनसका का रहने वाला है। नाबालिग लड़का भी उसका दोस्त है। दोनों ने जगदलपुर के रास्ते से गांजा लेकर आने की जानकारी दी। यहां से मध्यप्रदेश के मैहर जाने वाले थे, और उसलापुर स्टेशन जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल यार्ड के पास पकड़े गए तस्कर।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल यार्ड के पास पकड़े गए तस्कर।

10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़ाए
इधर, तारबाहर टीआई मनोज नायक ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक बिलासपुर स्टेशन के पार्सल यार्ड के पास घूम रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग टीम ने लड़कों को पकड़कर उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें करीब 10 किलो गांजा मिला। पूछताछ उन्होंने ओड़ीशा से गांजा लाने और उसे मध्यप्रदेश में ले जाकर खपाने की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद मध्प्रदेश के कटनी जिले के पटोला रीठी निवासी अनुराग राव पिता विनोद (22) और कटनी जिले के करैहा निवासी रोहणी पटेल पिता नत्थूलाल (22) को पकड़ लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को मिलेगा बढ़ावा, अब तक 30 से अधिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर | ‌Bilaspur news: Academic agreement between ABVV and Bastar University: Academic and research cooperation will get a boost, more than 30 MoUs have been signed so far