खाना नहीं परोसने पर पत्नी की टांगी से की हत्या | Wife killed by leg for not serving food

Share this

सूरजपुर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पत्नी ने खाना पराेसने से मना किया तो पति ने टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला शराब के नशे में सो रही थी और जब वह काम से घर लौटा तो उसने उसे खाना नहीं परोसा। हत्या के बाद पति भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 20 जनवरी को काॅलेज रोड़ सूरजपुर निवासी बबिता सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि धनरासो उर्फ निशा सिंह के घर सुबह वह सुपा मांगने गई थी। घर के बाहर से उसे आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, तब घर अंदर जाकर देखी तो धनरासो किचन कमरे में कंबल से ढंकी हुई थी।

कंबल हटाकर देखने पर वह मृत पड़ी थी। पति रामरतन देवांगन घर में नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का बारीकी से अवलोकन कर साक्ष्य जुटाए गए। पड़ोसियों से बारीकी से पूछताछ की। रामरतन घटना के बाद से ही फरार था, जिससे शक उसी पर गहराता गया। जांच के दौरान पता चला कि संदेही रामरतन देवांगन बाहर भागने की फिराक में है।

पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि सुबह अपनी बाइक लेने ग्राम सेंदरी गया था पत्नी धनरासो उर्फ निशा घर में अकेली थी, दोपहर में घर वापस आया तो दरवाजे को धक्का देकर खोला और उसकी पत्नी शराब पीकर सो रही थी। आवाज देकर खाना देने के लिए उठाया तो नहीं उठी।

गुस्सा होकर टांगी के बेट से पत्नी को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया, जिससे वह बेहोश हो गई, फिर उसे किचन के कमरे में जमीन में लेटा दिया और कंबल ढंककर वहां से भाग गया। पुलिस ने टांगी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रोहित, विराट, द्रविड़ ने कहा- रायपुर में और मैच होने चाहिए, शास्त्री ने बताया मेलबर्न जैसा मैदान | Rohit, Virat, Dravid said – more matches should be held in Raipur, Shastri said ground like Melbourne