12 नक्सलियों ने किया सरेंडर: 8 लाख की ईनामी चंद्रना के साथ 3 अन्य महिला नक्सली भी शामिल 

Share this

 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ वर्षाकाल में भी अभियान जारी है। लगातार चल रही कार्रवाई से नक्सलियों का सरेंडर जारी है। सोमवार को दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इसमें 8 लाख की इनामी नक्सली चंद्रना और 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं। अब तक 1005 नक्सली इस अभियान के तहत सरेंडर कर चुके हैं। इनमें 205 इनामी नक्सली भी है। इन सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया है।

बीते महीने 7 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। अब तक इस अभियान में 991 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 50-50 रूपये इनाम घोषित था। जिला प्रशासन की तरफ से नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 2 इनामी नक्सलियों समेत 7 माओवादियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादी जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी और दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम पोमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर थे। दोनों पर 50-50 रूपये इनाम घोषित था।

कई घटनाओं में थे शामिल

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 बोदली आरपीसी, 1 उतला आरपीसी, 2 पोमरा आरपीसी, 1 बेचापाल आरपीसी, 1 डुंगा आरपीसी और पल्लेवाया आरपीसी में सक्रिय थे। सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Share this
READ MORE  कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी में मोदी सरकार, गृह मंत्री शाह ने किया खुलासा