कामधेनु विश्वविद्यालय में विश्व हाथी एवं सिंह दिवस पर पेंटिग एवं प्रश्नोत्तरी स्पर्धा 

Share this

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में वन्यजीव एवं फॉरेंसिक सेंटर द्वारा विश्व हाथी एवं विश्व सिंह दिवस के अवसर पर “ट्रम्पेट एण्ड रोअर्सः कीस्टोन स्पीसिज़ इन एक्शन“ थीम पर पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु पेंटिग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति ने बताया कि जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है। विश्व हाथी एवं सिंह दिवस का उद्देश्य लोगों में इन वन्यजीवों के प्रति जागरूकता एवं संरक्षण कार्य में सहभागिता हेतु प्रेरित करना है।

पेंटिग प्रतियोगिता में दीप्ति नेताम को प्रथम, भूपिका देवांगन को द्वितीय, योगिता साहू को तृतीय एवं निखिल राठौर को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रश्नोत्तरी में अनित बैंसला को प्रथम, मुस्कान सेंगर को द्वितीय, ऋषभ सिन्हा को तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रफुल्ल कश्यप को प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.रूपल पाठक एवं आयोजन सचिव डॉ.जसमीत सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम कुलपति डॉ.आरआरबी सिंह के मार्गदर्शन एवं डॉ.जीके दत्ता, निदेशक, वन्यप्राणी एवं फॉरेंसिक सेंटर के नेतृत्व में अधिष्ठाता डॉ.संजय शाक्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.मंजू रॉय, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.राजू शारदा, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, डॉ.सुभाष वर्मा, कुलपति के निज सहायक संजीव जैन उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  पुलिस अफसर ने शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, खुद को बताया कुंवारा