भिलाई में 11 रसूखदार जुआ खेलते पकड़े गए, लाखों रुपए कैश और 10 माेबाइल जब्त

Share this

भिलाई। नेताओं के करीबी 11 लोगों को थाना वैशाली नगर पुलिस ने रामनगर जलाराम केटर्स के पीछे  जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जलाराम केटर्स का संचालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 18 हजार रुपए कैश और 10 मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। सभी के खलाफ छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 23.08.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि रामनगर जलाराम केटर्स के पीछे कुछ लोग ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल थाना वैशालीनगर एवं भिलाई नगर की टीम के साथ नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर द्वारा रेड मारी गई।

जहॉ पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे आरोपी गण भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) गोपाल कुमार अग्रवाल निवासी शॉप 12 जोन-2 खुर्सीपार भिलाई (02) प्रदीप लाया निवासी सड़क 18 बी स्मृति नगर (03) ए.के जैन साकिन शांति नगर सड़क न0 03 मकान 222 वैशाली नगर (04) बुधराम निर्मलकर निवासी पोलसाय पारा सत्यम बेकरी के पास दुर्ग (05) मनोज सिंह निवासी ढाचा भवन र्सा मंदिर के पास जामुल दुर्ग (06) पवन कुमार निवासी ईडब्ल्यूएस 65 वैशाली नगर (07) अनुप कुमार धौटे निवासी आई/502 दिनदयाल कालोनी खम्हरिया स्मृति नगर (08) शंक गेडवानी साकिन संतराबाड़ी नाला के पास मोहन नगर दुर्ग (09) विनोद अग्रवाल निवासी मकान न0-110 सड़क-3 शांति नगर वैशाली नगर दुर्ग (10) रोहन अग्रवाल निवासी हाउसिग बोर्ड थाना जामुल (11) राजेश नथवानी उर्फ बंटी निवासी केपीएस स्कुल के पास सुंदर नगर थाना वैशाली नगर का निवासी होना बताये। आरोपीगणों के कब्जे से 10 नग विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल, 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 218000 रुपए को समक्ष गवाहो के जब्त किया गया। आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपीगणों के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप0क्र0- 284/2025 धारा छ0ग0 जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।

READ MORE  दुर्ग SDM हितेश पिस्दा की कार को टक्कर मार BJP कार्यकर्ताओं ने की बदसलूकी, भेजे गए तीनों जेल
Share this