गाइडलाइन दरों में वृद्धि: जमीन कारोबारी और आम आदमी ने सांसद बघेल को सौंपा ज्ञापन

Share this

भिलाई। सांसद विजय बघेल को जमीन के गाइड लाइन की दर में की गई बेतहाशा वृद्धि में सुधार हेतु ज्ञापन देने सैकड़ों की संख्या में जमीन का व्यापार करने वाले व्यापारी, किसान एवं आम आदमी पहुँचे। उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल के अध्यक्ष ए. गौरीशंकर उपस्थित थे। इसमें बिल्डर छोटे जमीन के कारोबारी दलाल किसान एवं आम आदमी जो कि जीवनकाल में एक बार मकान बनाने हेतु जमीन खरीदते हैं वो भी उपस्थित थे। 2025-26 की गाइड लाइन जो कि शासन द्वारा जारी की गई है उसमें की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण होने वाली परेशानी और जमीन में की गई बेतहाशा मूल्य वृद्धि को कम करने के लिये निवेदन किया। सांसद विजय बघेल द्वारा आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी तक जनता की बातों को, जन हितों को ध्यान में रखते हुए मजबूती से यह मामला रखेंगे।

Share this
READ MORE  भाजपा ने नगर निगमों में सभापति का चयन करने नियुक्त किए पर्यवेक्षक