
दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 दिसम्बर को भिलाई आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 18 दिसम्बर को दोपहर 3.20 बजे ग्राम लालपुर जिला मुंगेली से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे सतनाम भवन सेक्टर-6 भिलाई पहुंचेंगे और वहां आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं गुरू पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 5 बजे सतनाम भवन सेक्टर-6 भिलाई से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

