विश्व ध्यान दिवस – 21 दिसंबर 

Share this

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के साथ ग्लोबल लाइव मेडिटेशन में शामिल होने का आह्वान

दुर्ग। भारत एक बार फिर से कल 21 दिसंबर को नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। आइए आप भी इस रिकॉर्ड में भागीदार बनें। विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं शांति दूत श्रीश्री रविशंकर ने शांतिपूर्ण विश्व के लिए एक साथ ध्यान करने का आह्वान किया है। कम से कम 25 लाख लोगों को इस वर्ल्ड मेडिटेशन डे के महाअभियान में ध्यान कराना गुरुदेव का संकल्प है। आइये हम सब मिलकर इस लिंक को अधिक से अधिक लोगों को भेजकर इस महासंकल्प में अपनी भागीदारी दें। खुद भी जॉइन करें और औरों को भी ध्यान का लाभ दें।

आप भी निम्न लिंक से 21 दिसंबर की रात 8.30 बजे लाइव जुड़ सकते हैं।

लाइव मेडिटेशन लिंक:

https://aoliv.in/wmdlive

ध्यान क्या है और क्यों जरूरी ?

गुरुदेव श्री श्री कहते है कि ध्यान कुछ न करने की कला है, ध्यान सजगता पूर्ण विश्राम है।

ध्यान मन को शांत कर तनावमुक्त करता है, एकाग्रता बढ़ाता है बेहतर नींद व भावनात्मक संतुलन बनाने में मदद करता है। ध्यान वर्तमान क्षण पर केंद्रित कर आंतरिक शांति व स्पष्टता लाता है जिससे जीवन में आंतरिक बदलाव आता है। इसलिए नियमित ध्यान करना चाहिए।

आर्ट ऑफ लिविंग के छत्तीसगढ़ स्टेट टीचर कोआर्डिनेटर प्रभात कुमार एवं अमन बेलचंदन ने आयोजन को सफल बनाने अपील की है।

Share this
READ MORE  भाजपा का मिशन तमिलनाडु: AIADMK के साथ गठबंधन, EPS के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान