बीएसएनएल सिम बंद, उपभोक्ता लगा रहे दफ्तर के चक्कर 

Share this

भिलाई। बीएसएनएल का सिमकार्ड अचानक बंद हो रहा है। उपभोक्ता उसे चालू कराने दफ्तर पंहुच रहे हैं। उन्हें जवाब मिल रहा है कि समस्या एक दिसंबर से है। कब समस्या का समाधान होगा, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।

ज्यादा परेशानी उन लोगों को है, जो लेन-देन के लिए बीएसएनएल नंबर रजिस्टर किए हैं। इस वक्त न सिमकार्ड ठीक किया जा रहा है और न ही अपग्रेड हो रहा है। यानी कि पूरी तरह से काम ठप पड़ा है। दफ्तर आने वाले उपभोक्ता कर्मचारियों के जवाब सुनकर सशंकित है कि क्या होगा। वहीं यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि कहीं निजीकरण के लिए साजिश तो नहीं रची जा रही है।

Share this
READ MORE  सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत