चावल की बोरियां और गल्ले में रखा पैसा ले गए चोर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस | Theft of rice sacks and cash by breaking into government fair price shop in Korba

Share this

कोरबा25 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कोरबा जिले के CSEB चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर- 14 पंप हाउस में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर आंगनबाड़ी के अहाते को फांदकर स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में घुसे और उससे लगे शासकीय उचित मूल्य की दुकान की दीवार में सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

आरोपी गल्ले में रखे 3 हजार रुपए और चावल से भरी बोरियों को लेकर फरार हो गए। संचालक की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के संचालक किशन अग्रवाल ने बताया कि जनता समूह सोसायटी के नाम से दुकान संचालित है। मंगलवार शाम राशन वितरण करने के बाद ताला बंद कर वो घर चला गया था। बुधवार सुबह पूर्व वार्ड पार्षद राम गोपाल यादव ने फोन कर बताया कि तुम्हारी दुकान में सेंधमारी हुई है।

दुकान की दीवार में सेंधमारी।

दुकान की दीवार में सेंधमारी।

इसके बाद संचालक किशन अग्रवाल तुरंत अपनी दुकान में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि गल्ले के रुपए और चावल की बोरियां गायब हैं। कितनी चोरी हुई है, इसके लिए वितरण पंजी मिलाया जा रहा है। घटना की जानकारी पाकर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले रही है। पुलिस को आशंका है कि इलाके के नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  महतो परिवार ने 20 साल पहले लगाया था पौधा, दो सालों से दे रहा है फल | Mahto family had planted the plant 20 years ago, it is giving fruits for two years