राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान

Share this

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च से पहले पूरी कर ली जाएगी।

किन राज्यों में कितनी सीटें ?

महाराष्ट्र – 7 सीट, तमिलनाडु – 6 सीट,पश्चिम बंगाल – 5 सीट, बिहार – 5 सीट,ओडिशा – 4 सीट, असम – 3 सीट, छत्तीसगढ़ – 2 सीट, हरियाणा – 2 सीट, तेलंगाना – 2 सीट,
हिमाचल प्रदेश – 1 सीट।

चुनाव कार्यक्रम (शेड्यूल)

26 फरवरी – अधिसूचना जारी
5 मार्च – नामांकन की अंतिम तिथि
6 मार्च – नामांकन पत्रों की जांच
9 मार्च – नाम वापसी की अंतिम तिथि
16 मार्च – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
16 मार्च – मतगणना
20 मार्च 2026 – चुनाव प्रक्रिया पूर्ण

अप्रैल 2026 में जिन नेताओं का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी करुणानिधि, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं।

चुनाव का संभावित असर

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को विधानसभा में अपनी मजबूत संख्या का लाभ मिल सकता है।
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को बढ़त मिलने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को फायदा मिल सकता है, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जाने की चर्चा है।
बिहार में एनडीए की मजबूत स्थिति के चलते पांच में से चार सीटें उसके पक्ष में जा सकती हैं।
तेलंगाना में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

READ MORE  विधायक गजेन्द्र यादव की बैडमिंटन खेलते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती 

इन चुनावों के बाद राज्यसभा में विभिन्न दलों की ताकत में बदलाव संभव है, जिससे संसद की रणनीति और विधायी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

Share this