भाजपा ने अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की | BJP released the list of state executive of AJJA Morcha

Share this

दोकड़ा17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी ने अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची मंगलवार काे जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है। प्रदेश कार्यसमिति में जशपुर जिले से कांसाबेल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सालिक साय को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

डीडीसी सालिक साय को प्रदेश में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं उनके समर्थक उन्हें, बधाई देने के लिए उनके निवास पहुंच रहे हैं। गौरतलब है की सालिक साय वर्तमान में कांसाबेल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व कृषि स्थाई समिति के सभापति पद का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बोले-रिटायर्ड जस्टिस करें मामले की जांच, समाज के बच्चों को पढ़ने से रोका जा रहा | Retired Justice should investigate the matter, the children of the society are being prevented from studying