
पामगढ़18 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज के विधानसभा स्तरीय बैठक स्थानीय स्कूल में हुई। इसमें फरवरी माह में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पांडेय ने बताया कि 12 फरवरी को विद्या निकेतन स्कूल पामगढ़ में गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर महंत, विधायक रायपुर विकास उपाध्याय, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ के नव नियुक्त पदाधिकारी, सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। वर्ष 2023 के कैलेंडर का विमोचन भी होगा।

समाज के लोगों से चर्चा के बाद गोपाल कृष्ण पांडेय, तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय, ब्लाॅक अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में बांटकर सदस्यों को कार्यक्रम सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर अनुज व्यास, मनु गौराहा, प्रदोष शर्मा, महेश्वर दुबे, श्याम बिहारी तिवारी, कोमल ब्रम्हभट, योगेश शर्मा, साकेत मिश्रा, दयाशंकर शर्मा, नारायण दुबे, प्रवीण चौबे, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अतुल तिवारी, रूपेश पांडेय, राजेश तिवारी, संदीप तिवारी, जितेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, संतोष चौबे, विमलेश पांडेय आदि शामिल रहे।
