जीवन खुशहाल बनाने, देवी भागवत सुनें : पं. चतुर्वेदी | To make life happy, listen to Devi Bhagwat: Pt. Chaturvedi

Share this

अकलतरा18 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

ग्राम कटघरी में चौहान परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यासपीठ से पं. उमाशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि देवी भागवत में मां की महिमा का सुंदर वर्णन मिलता है। मां आदिशक्ति ने सृष्टि बनाई तो उसकी रचना का काम ब्रह्मा जी को सौंपा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इसी तरह जगत के पालन का काम भगवान विष्णु को मिला और संहारक भगवान शिव को बनाया गया। भगवान विष्णु को सृष्टि में संतुलन बनाए रखने अवतार लेने का वरदान भी दिया गया, तभी से सृष्टि में अवतारों का क्रम शुरू हुआ। जब-जब धरती में अधर्म बढ़ा भगवान विष्णु ने विभिन्न अवतार लेकर धर्म की रक्षा की। इन्हीं में से एक अवतार श्रीराम का हुआ, रावण समेत राक्षसों का संहार करने भगवान विष्णु ने राम का अवतार लिया।

जब रावण ने सीता का हरण किया तो भगवान राम वियोग में डूब गए। लक्ष्मण के समझाने पर भी भगवान राम शांत नहीं हुए तो देवर्षि नारद ने उन्हें बताया कि नवरात्रि में मां आदिशक्ति की आराधना करने से उनके कष्टों का निवारण होगा।

कार्यक्रम में दिनेश सिंह चौहान, इंद्राणी सिंह, जवाहर सिंह, सियालली सिंह, अमित सिंह बैस, शिखा सिंह, हरविलास सिंह, संतराज सिंह सेंगर, प्रदीप सोनी, लक्ष्मी नारायण पांडेय, योगेश गोयल, डीगेश्वर कैवर्त, नोहर यादव, उधोराम मरावी, रघुनंदन यादव, गणेश यादव, पुररू श्रीवास, जनकराम प्रधान अादि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  युवती बोली- गर्भपात कराया, मारपीट करता था और नौकरी से निकलवाने की देता था धमकी | The victim said – got abortion done, used to beat her up, and used to threaten to get fired