छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित: जिज्ञासु वर्मा ने 98.69% अंकों के साथ किया टॉप

Share this

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। लंबे इंतजार के बाद करीब ढाई लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।

इस बार परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 493 अंक (98.69 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया। जिज्ञासु वर्मा, बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के छात्र हैं और उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा है।

परीक्षा परिणाम में देरी का कारण

12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। पहले परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित किए जाने थे, लेकिन हिंदी पेपर लीक होने की घटना के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा करानी पड़ी, जिसके कारण रिजल्ट जारी होने में देरी हुई।

छात्र अपना परिणाम आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।

Share this
READ MORE  कूनो नेशनल पार्क में बढ़ी चीतों की संख्या, 'नीरवा' ने दिया पांच शावकों को जन्म