रायपुर में हंस ट्रैवल्स पर पुलिस और DRI की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए तीन बोरों में जब्त

Share this

रायपुर। रायपुर में रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जाली नोटों की तस्करी के इनपुट के आधार पर की गई। यहां से तीन बोरों में 10, 20 और 50 रुप‌ए के नोटों के 16 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को सूचना मिली थी कि ट्रैवल कंपनी के जरिए भारी मात्रा में नकली नोट दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं। इसी आधार पर पांच अधिकारियों की टीम ने हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर रेड की।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद किए, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, ये बोरे कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे थे और इन्हें बस के माध्यम से ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क में कोलकाता निवासी उदय सिंह बिस्वाल और दिल्ली के कमल किशोर गुप्ता का नाम सामने आया है, जो इस खेप के कथित तौर पर जुड़े बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस, आयकर और डीआरआई टीम मामले की जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Share this
READ MORE  Diwali 2024 : धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज, जानें पांच दिवसीय महापर्व की खास बातें