छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

Share this

 

महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। आल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

यह निर्णय आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति के तहत लिया गया है। पार्टी अब महिला मुद्दों और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशभर में जनआंदोलन की तैयारी कर रही है।

हाल ही में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को राजीव भवन में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

गौरतलब है कि फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे के बाद यह पद लंबे समय से रिक्त था। अब नए नेतृत्व के साथ संगठन में व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, नई कार्यकारिणी में जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि नई टीम की घोषणा कब होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this
READ MORE  डोंगरगढ़ में पहाड़ी के नीचे दिखा तेंदुआ, कॉलोनियों के पास घूमता नजर आया, दहशत में लोग