उत्तरप्रदेश: रिंद नदी में नहाने उतरे 8 युवकों में से चार की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Share this

 

फतेहपुर। जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। रिंद नदी में नहाने गए आठ युवक गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चार की जान नहीं बच सकी।

मृतकों की पहचान ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बचाए गए चार युवकों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share this
READ MORE  NEET UG काउंसलिंग 29 से, छत्तीसगढ़ में आनलाइन प्रक्रिया शुरू