
दुर्ग। Shri Shankaracharya Institute of Medical Sciences , Bhilai से एमबीबीएस एवं इंटर्नशिप पूर्ण करने के बाद डॉ गगन गुप्ता को दीक्षांत समारोह में चिकित्सा उपाधि प्रदान की गई। डॉ गगन गुप्ता दुर्ग के प्रसिद्ध चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ अजय गुप्ता एवं अंजू गुप्ता के पुत्र हैं।

डॉ गुप्ता ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि गुरुजनों, परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं बड़ों के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है।
इस अवसर पर सभी ने गगन के उज्ज्वल, सफल एवं संवेदनशील चिकित्सा जीवन हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दी। डॉ अजय गुप्ता के बड़े सुपुत्र हिमांशु गुप्ता साइंटिस्ट हैं और वर्तमान में अमेरिका में हैं।

