नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Share this

 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को लाल किला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों और लोगों से आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करता आया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति, परंपराएं और भाषाएं भारत की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप और रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की दस्तक: राजनांदगांव में 43°C, कई जिलों में लू का अलर्ट