
अंबिकापुर21 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
74वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजवाड़े सुबह 9 बजे समारोह स्थल पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज की सलामी और राष्ट्रगान होगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा कपोत उड्डयन, परेड निरीक्षण, शहीद परिवारों का सम्मान के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

इसके साथ ही हर्ष फायर, पुलिस अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा मार्च पास्ट, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय झांकी व पुरस्कार वितरण करते हुए समारोह संपन्न होगा। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिक निगम, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, हस्तशिल्प, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा विभाग, केन्द्रीय जेल, वन विभाग, पुलिस व नगर सेना झांकी निकालेंगे।
कार्यक्रमों की ये देंगे प्रस्तुति
समारोह में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर, कन्या शिक्षा परिसर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरगवां, उर्सुलाइन स्कूल, होलीक्रॉस सीनियर सेकंडरी स्कूल व ओरिएंटल पब्लिक स्कूल मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
जानिए… किस द्वार से किसे मिलेगा प्रवेश
समारोह स्थल पीजी ग्राउंड में प्रवेश के लिए 4 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिसमें बनारस रोड प्रवेश द्वार क्रमांक 01 से वीवीआईपी, एमजी रोड राजमोहिनी भवन के सामने प्रवेश द्वार क्रमांक 2 से वीआईपी, बनारस रोड ताइक्वाडों पास प्रवेश द्वार क्रमांक 3 से मीडिया और अधिकारी व बनारस रोड में डाइट के सामने प्रवेश द्वार क्रमांक 4 से आमजन प्रवेश करेंगे।
