दाे माह पहले सड़क की टायरिंग उखाड़ छाेड़ी, परेशानी | Tires of the road were uprooted two months ago, trouble

Share this

अंबिकापुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सूरजपुर व बलरामपुर जिले के मध्य अखोरा से अंबिकापुर मार्ग में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण के लिए पुरानी सड़क की टायरिंग को उखाड़ दिया गया है। इसे दो माह हो गए, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को परेशानी होने लगी है। यहां अखोरा में इसी मार्ग पर एक पुलिया के लिए वाॅल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में सीमेंट की कम मात्रा का उपयोग किया जा रहा है।

वाॅल बिना सरिया डाले बनाने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारी ताे दूर की बात, माैके पर इंजीनियर काम काे जाकर नहीं देख रहे हैं। बता दें कि इस सड़क से बलरामपुर जिले के करीब 20 गांव से अधिक के लाेगाें का आना-जाना बना रहता है अाैर यह सड़क सरगुजा जिला काे जाेड़ती है।

अंबिकापुर से अखाेरा मार्ग में रूखपुर तक टायरिंग वाली सड़क है, लेकिन उसके आगे सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा में कच्ची सड़क का निर्माण नहीं करने से लोग परेशान हैं। हद तो यह है कि पंचायत के पदाधिकारी इस एक किलोमीटर के पैच में न तो मुरम डलवाते हैं और न ही पीएमजीएसवाई इस सड़क को अपने अधीन में ले रही है।

डस्ट से परेशानी, वॉल में कम सीमेंट डाल रहे

वहीं रूखपुर के आगे अखोरा तक करीब 3 किमी की सड़क का निर्माण होना है, लेकिन निर्माण के नाम पर पुरानी टायरिंग को उखाड़कर सडक पर ही छोड दिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। अखोरा निवासी रामेश्वर राम ने बताया कि सड़क का निर्माण नहीं होने से धूल से परेशान हैं तो पुलिया के लिए बनाए जा रहे वाॅल में कम मात्रा में सीमेंट डाली जा रही है। इससे निर्माण ज्यादा दिनों तक टिकेगी, इसकी उम्मीद कम है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गोवा में भिलाई की गीत ने जीता क्लासिक मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का ताज