छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है, जबकि कई क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बुधवार को कैसा रहा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में अब तक औसत मौसमी वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

इन जिलों में बारिश के आसार

आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

बारिश की वजह क्या है ?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक फैली मानसूनी द्रोणिका और उत्तर-पूर्व अरब सागर से सिक्किम तक सक्रिय एक अन्य द्रोणिका भी प्रदेश में नमी पहुंचा रही है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

READ MORE  भिलाई की उषा बनीं आयकर अफसरों के संघ की उपाध्यक्ष
Share this