19वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, 9 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य पर बढ़ी चिंता

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन भी जारी रही। लगातार उपवास के चलते उनका 9 किलोग्राम से अधिक वजन घट चुका है, जिससे डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, वांगचुक का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ब्लड शुगर गिरने से बढ़ा स्वास्थ्य जोखिम

वांगचुक की सेहत पर नजर रख रहे डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि लंबे समय तक उपवास रहने के कारण उनका ब्लड शुगर स्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनकी जांच कर रही है और कई बार उन्हें भूख हड़ताल समाप्त करने की सलाह भी दे चुकी है।

‘हालत बहुत अच्छी नहीं, लेकिन बहुत खराब भी नहीं’

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी तबीयत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन बहुत खराब भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रतिबद्ध हैं और फिलहाल अनशन जारी रखेंगे।

20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान

वीडियो संदेश में वांगचुक ने लोगों से 20 जुलाई को उनके समर्थन में शांतिपूर्ण संसद मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग उनसे अनशन समाप्त करने की अपील करने के बजाय उनके आंदोलन को मजबूत करें और उनकी मांगों के समर्थन में आवाज उठाएं।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और समय-समय पर मेडिकल जांच की जा रही है

READ MORE  दुर्ग जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम अम्बेडकर नगर में होगा शुरू, 24 घंटे मिलेगा राशन का चावल
Share this