बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का कल होगा लोकार्पण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कल 17 जुलाई को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के विकास का नया अध्याय बताते हुए कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण से विकास, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

डीआरएम ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा।

बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन और नए स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

रेलवे बन रहा विकास की नई धुरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दूरदर्शी पहल है। इससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ प्रदेश के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे आज अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रही है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगा।

रोजगार, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि विकास, व्यापार, पर्यटन और जनसुविधाओं की जीवनरेखा है। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

READ MORE  छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहित देश के 244 जिलों में आज माकड्रिल, एडवाइजरी जारी, अपने साथ रखें ये जरूरी चीजें 

उन्होंने विश्वास जताया कि सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Share this