नेशनल हाइवे पर स्कूटी, खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी, 2 बच्चों व दो महिलाओं समेत 4 की मौत, एक मासूम घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल एक वर्षीय बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज रायपुर एम्स में जारी है।

हाईवे किनारे खड़ी थी ट्रैक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आक्सीजन सिलेंडर से लदी ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी पीछे से ट्रैक्टर में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी अमृत निर्मलकर ( 28) पति लोकेश निर्मलकर चला रही थी। हादसे में मौके पर ही लक्ष्मी निर्मलकर (26) पिता बिसेसर निर्मलकर, यासना (7) पिता लोकेश तथा डाली (4) पिता लोकेश की मौत हो गई। एक अन्य स्कूटी सवार भावेश (8) घायल है उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग भिलाई 3 से अपने मामा के घर बसंत विहार रायपुर जा रहे थे।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है।

READ MORE  रिखी को उपराष्ट्रपति के हाथों मिला राज्य अलंकरण, बोले-कला का हुआ सम्मान

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप

घटना के बाद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था और पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त थी, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share this