नगर निगम के काऊ कैचर दल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई द्वारा शहर में आवारा मवेशियों को पकड़ने एवं यातायात तथा सार्वजनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संचालित अभियान के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में खुर्सीपार थाना में एक महिला के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्राप्त शिकायत के अनुसार शनिवार को नगर निगम के काऊ कैचर दल द्वारा खुर्सीपार क्षेत्र के वार्ड 46 में रामचंद्र होटल के सामने सार्वजनिक सड़क पर चार लावारिस गाय-बछड़ों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला द्वारा निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए कर्मचारियों से विवाद किया गया तथा पकड़े गए मवेशियों को वाहन से उतारने का दबाव बनाया गया। शिकायत में शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने तथा निगम कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं धमकी देने का भी उल्लेख किया गया है।

घटना की जानकारी निगम के नोडल अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके पश्चात संबंधित शिकायत थाना खुर्सीपार में प्रस्तुत की गई। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम भिलाई ने स्पष्ट किया है कि शहर में आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा के उद्देश्य से की जा रही है। निगम के शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने अथवा कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE  प्री-मानसून की दस्तक, मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश, राज्यों में मौसम के अलग-अलग मिजाज
Share this