धमतरी में घर में घुसकर तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला; दो की हालत गंभीर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

धमतरी। जिले में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। कारीपानी गांव में जंगल से आया तेंदुआ एक घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में तीनों घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बर्तन धो रही महिला पर अचानक झपटा तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से तेंदुआ वहां पहुंचा और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

बहीगांव में भी दिखा तेंदुआ

हमले में घायल तीनों लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बुधवार की सुबह बहीगांव में भी तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

 

ग्रामीणों के बीच तेंदुए की आवाजाही को लेकर चिंता बनी हुई है। क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग भी अलर्ट है।

Share this
READ MORE  भिलाई की दो युवतियों समेत 5 दोस्तों का पुलिस ने किया रेस्क्यू